केआरके सेल्फ मेड व्यक्ति हैं, वह साज़िश का शिकार हुए हैं: उनकी गिरफ्तारी पर शत्रुघ्न सिन्हा

अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने पिछले हफ्ते मुंबई में गिरफ्तार हुए ऐक्टर व फिल्म क्रिटिक कमाल आर. खान (केआरके) का समर्थन करते हुए कहा है कि वह किसी साज़िश का शिकार हुए हैं। उन्होंने ट्वीट किया, "याद रखें...भारी विरोध और संघर्ष के बावजूद...केआरके एक सेल्फ मेड व्यक्ति हैं...उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ...समाज में भी अपने दम पर...अपनी जगह बनाई है।"