दिवंगत सिंगर केके की बेटी तामरा ने पिता के फैन्स से अपील की है कि वे उनके पिता के मैनेजर्स को 'अपशब्द', 'नफरत भरे मेल' ना भेजें। बकौल तामरा, "खुद से पूछिए...अगर पिता यह सब देख पाते तो वह क्या सोचते?...अगर आपने पिता को प्यार किया है तो उन पर अविश्वास मत जताइए जिन पर पिता ने भरोसा किया।"