केजरीवाल की गिरफ्तारी पर दिल्ली के मंत्रियों ने विधानसभा परिसर में किया विरोध प्रदर्शन

ईडी द्वारा दिल्ली शराब नीति मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किए जाने पर बुधवार को दिल्ली के मंत्रियों सौरभ भारद्वाज व आतिशी और 'आप' विधायकों ने विधानसभा परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। आतिशी ने कहा, "यह लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश है।" भारद्वाज ने कहा, "आप केजरीवाल को गिरफ्तार कर सकते हैं...उनकी सोच को कैसे गिरफ्तार करेंगे?"

Load More