केजरीवाल के आवास पर ₹45 करोड़ नहीं बल्कि ₹171 करोड़ खर्च हुए: कांग्रेस

कांग्रेस नेता अजय माकन ने दावा किया है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास पर ₹45 करोड़ नहीं बल्कि ₹171 करोड़ खर्च हुए। उन्होंने कहा, "केजरीवाल के आवास के पास 22-ऑफिसर्स के फ्लैट हैं, जिनमें से कई उनके आवास को बड़ा करने में तुड़वाए गए।" बकौल माकन, इसकी भरपाई के लिए सरकार ने ₹126 करोड़ के 21 फ्लैट खरीदे।