दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मंगलवार को कार्यक्रम के लिए गुजरात के वडोदरा पहुंचने पर कुछ लोगों ने 'मोदी मोदी' के नारे लगाए। वहीं, आम आदमी पार्टी के समर्थकों ने इसके जवाब में 'केजरीवाल केजरीवाल' के नारे लगाए जिसका एक वीडियो सामने आया है। गुजरात बीजेपी के प्रवक्ता रुतविज पटेल ने ट्वीट किया, "यह वीडियो सब कुछ कहता है।"