inshorts

केजरीवाल को बदनाम करना चाहते हैं कुमार विश्वास: उनकी 'खालिस्तान' टिप्पणी पर राघव

'आप' के प्रवक्ता राघव चड्ढा ने कुमार विश्वास द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पंजाब में अलगाववादियों का समर्थक बताने पर कहा, "कुमार विश्वास फर्ज़ी और मनगढ़ंत वीडियो के माध्यम से केजरीवाल को बदनाम करने के इरादे से...वीडियो प्रचारित/प्रसारित कर रहे हैं।" बकौल चड्ढा, इस वीडियाे काे प्रसारित करने वाले चैनलाें के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।