inshorts

केजरीवाल को मोदी के विकल्प के तौर पर केवल 'आप' के 4 नेता देखते हैं: बीजेपी सांसद प्रवेश

बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा ने 2024 के लोकसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकल्प के तौर पर पेश करने के 'आप' के दावों पर प्रतिक्रिया दी है। प्रवेश ने कहा, "क्या किसी समाचार चैनल ने सर्वेक्षण किया है?...यह केवल 'आप' के 4 नेता सौरभ भारद्वाज, संजय सिंह, आतिशी और राघव चड्ढा द्वारा कहा जा रहा है।"