पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले कवि व 'आप' के पूर्व नेता कुमार विश्वास ने दिल्ली के मुख्यमंत्री व 'आप' प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाया है कि वह पंजाब में अलगाववादियों के समर्थक थे। विश्वास ने कहा, "एक दिन उन्होंने मुझसे कहा कि वह या तो (पंजाब के) मुख्यमंत्री बनेंगे या एक स्वतंत्र देश (खालिस्तान) के पहले प्रधानमंत्री होंगे।"