गुजरात विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र सोमवार को सूरत में 'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल के रोड शो में कथित तौर पर पथराव किया गया। केजरीवाल ने कहा, "बीजेपी 27-साल में कुछ काम करती तो पत्थर फेंकने की ज़रूरत नहीं पड़ती।" पुलिस ने कहा, "रैली शांतिपूर्वक संपन्न हुई। पथराव की कोई घटना नहीं हुई। पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच मामूली हाथापाई हुई थी।"