दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को नजफगढ़ (दिल्ली) में 'शहीद भगत सिंह आर्म्ड फोर्सेज़ प्रिप्रेरेट्री स्कूल' का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा, "सशस्त्र बलों के लिए...छात्रों को तैयार करने को लेकर साइकोमेट्रिक टेस्ट, व्यक्तित्व विकास कार्यशालाएं और मॉक टेस्ट...आयोजित किए जाएंगे।" बकौल केजरीवाल, "मैं उन लोगों का आभार जताता हूं...जिन्होंने एक साल के भीतर...इस सपने को साकार कर दिखाया।"