केजरीवाल ने मालीवाल पर सवाल का नहीं दिया जवाब, अखिलेश बोले- और भी ज़रूरी चीज़ें हैं
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ प्रेस वार्ता में उनके आवास पर 'आप' सांसद स्वाति मालीवाल के साथ हुई मारपीट को लेकर सवाल का जवाब नहीं दिया। वहीं, इस सवाल को लेकर अखिलेश ने कहा, "इससे ज़्यादा ज़रूरी और भी चीज़ें हैं...भाजपाई किसी के सगे नहीं हैं।"