केजरीवाल नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दें: सिसोदिया व जैन के इस्तीफे पर मनोज तिवारी

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली सरकार की कैबिनेट से मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के इस्तीफे पर कहा है, "ऐसे भ्रष्टाचारियों को संबल देने वाले अरविंद केजरीवाल ही हैं तो नैतिकता के आधार पर इस्तीफा तो आपका (केजरीवाल) भी बनता है।" उन्होंने आगे कहा, "सुप्रीम कोर्ट की ज़बरदस्त फटकार के बाद 'आप' का नशा टूटा है, नींद टूटी है।"