केजरीवाल पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर तेजिंदर बग्गा के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर बीजेपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव तेजिंदर पाल सिंह बग्गा के खिलाफ पटियाला (पंजाब) में एफआईआर दर्ज हुई है। इसे लेकर बग्गा ने कहा, "एक नहीं 100 एफआईआर करना...लेकिन...अगर केजरीवाल कश्मीरी हिंदुओं के नरसंहार पर ठहाके लगाएगा तो मैं बोलूंगा...चाहे...जो अंजाम भुगतना पड़े। मैं तैयार हूं।"