पंजाब पुलिस ने कवि व पूर्व 'आप' नेता कुमार विश्वास के खिलाफ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खालिस्तानी संबंध होने के दावे वाले बयान को लेकर रूपनगर में केस दर्ज किया है। वहीं, विश्वास ने बुधवार को उनके घर आई पंजाब पुलिस की तस्वीरें शेयर कर लिखा कि केजरीवाल एक-दिन पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को भी धोखा देंगे।