केजरीवाल सरकार ने तय की सभी विभागों की डेडलाइन, 5 साल में 20 लाख रोज़गार देने का दावा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सचिवालय में मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ शुक्रवार को ‘रोज़गार बजट’ को लेकर एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी विभागों को गंभीरता के साथ तय समय सीमा में काम पूरे करने के निर्देश दिए। सरकार ने ‘रोज़गार बजट’ में पांच साल में 20-लाख रोज़गार देने का वादा किया है।