फिल्ममेकर महेश मांजरेकर ने कहा है कि अभिनेता यश की फिल्म 'केजीएफ' ने कन्नड़ इंडस्ट्री को बचा लिया। उन्होंने कहा, "कुछ साल पहले...कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की हालत ऐसी थी...लगता था...यह कभी भी बंद हो सकती है लेकिन तब एक शख्स ने...फिल्म बनाने और खूब पैसे खर्च करने में...भरोसा किया।" बकौल मांजरेकर, उस शख्स ने 'केजीएफ' बनाई और इतिहास रच दिया।