केरल की पूर्व स्वास्थ्य मंत्री के.के. शैलजा ने रेमॉन मैगसेसे अवॉर्ड लेने से किया इनकार
केरल की पूर्व स्वास्थ्य मंत्री के.के. शैलजा ने कहा है कि रेमॉन मैगसेसे पुरस्कार 2022 के लिए उनके नाम पर विचार किया गया था लेकिन उन्होंने अपनी पार्टी सीपीआई(एम) के साथ बातचीत के बाद इसे स्वीकार करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, "मैगसेसे (फिलीपींस के पूर्व राष्ट्रपति)...कम्युनिस्ट विरोधी थे। मुझे...एक व्यक्ति के तौर पर पुरस्कार के लिए...चुना गया था।"