केरल के कांग्रेस सांसद ने कहा- मेयर सुंदर हैं, उनके शब्द भयानक हैं; केस दर्ज

केरल पुलिस ने तिरुवनंतपुरम नगर निगम की मेयर आर्या राजेंद्रन के खिलाफ टिप्पणी करने के आरोप में कांग्रेस सांसद के. मुरलीधरन पर केस दर्ज किया है। दरअसल, उन्होंने एक विरोध प्रदर्शन के दौरान कहा था, "मेयर सुंदर दिख रही हैं...लेकिन उनके मुंह से जो शब्द निकलते हैं वह 'कोडुंगल्लूर भरणी' (अपशब्दों से भरे लोक गीत) से भी अधिक भयानक हैं।"