केरल के खिलाफ नफरत फैलाने के लिए बनाई गई फिल्म लगती है 'द केरल स्टोरी': सीएम पी. विजयन

अदा शर्मा की फिल्म 'द केरल स्टोरी' के ट्रेलर की केरल के मुख्यमंत्री पी. विजयन ने आलोचना की है। उन्होंने कहा, "ऐसा लगता है कि फिल्म जानबूझकर सांप्रदायिक ध्रुवीकरण करने और केरल के खिलाफ नफरत फैलाने के उद्देश्य से बनाई गई है।" उन्होंने कहा, "ट्रेलर देखकर लगता है कि फिल्म संघ परिवार का प्रोपेगैंडा फैलाने की कोशिश कर रही है।"

Load More