केरल में अपनी लोकसभा सीटों को बरकरार नहीं रख पाएगी कांग्रेस: सीएम पी. विजयन
केरल में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' के बीच राज्य के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा है कि कांग्रेस 2019 में केरल में जीती गई लोकसभा सीटों को बरकरार नहीं रख पाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘राहुल के यहां चुनाव लड़ने पर...लोगों को लगा कि वह प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं...लेकिन लोग अब जानते हैं कि यह गलती थी।"