केरल साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध मलयाली लेखक सतीश बाबू पय्यनूर का गुरुवार, 24 नवंबर को निधन हो गया। 59-वर्षीय लेखक तिरुवनंतपुरम स्थित अपने घर में मृत पाए गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सतीश घर पर अकेले थे और उनके द्वारा फोन का कोई जवाब नहीं दिए जाने पर उनके रिश्तेदारों ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी थी।