केरल में यूडीएफ को मिल सकती हैं अधिक सीटें व बीजेपी खोल सकती है खाता: एग्ज़िट पोल

'इंडिया टुडे-ऐक्सिस माय इंडिया' के एग्ज़िट पोल के मुताबिक, लोकसभा चुनाव 2024 में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) को केरल में 17-18 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। वहीं, बीजेपी 2-3 सीटें जीतकर राज्य में अपना खाता खोल सकती है। एबीपी-सी वोटर के एग्ज़िट पोल के मुताबिक, केरल में 'INDIA' ब्लॉक का वोट शेयर 41.9% रहने का अनुमान है।

Load More