केरल में राज्यपाल बीजेपी व आरएसएस के कहने पर संवैधानिक संकट पैदा कर रहे हैं: सीपीएम

केरल में सत्तारूढ़ सीपीएम ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान पर आरोप लगाया है कि वह बीजेपी और आरएसएस के कहने पर राज्य में संवैधानिक संकट पैदा कर रहे हैं। सीपीएम नेता थॉमस इसाक ने कहा कि राज्यपाल कैबिनेट की सलाह पर काम करने के लिए बाध्य हैं लेकिन वह केरल के राजा की तरह व्यवहार कर रहे हैं।