केरल विश्वविद्यालय के कुलपति ने Sunny Leone के प्रोग्राम पर लगाई रोक

मलयालम मीडिया खबरों के अनुसार, केरल विश्वविद्यालय के कुलपति ने बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन के डांस प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, केरल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मोहनन कुन्नुमल ने रजिस्ट्रार को निर्देश दिया कि कॉलेज के विश्वविद्यालय कार्यक्रम लिस्ट में लियोन के शो को शामिल न किया जाए।