केरल हाईकोर्ट में ईडब्ल्यूएस आरक्षण को चुनौती वाली याचिका की सुनवाई पर एससी ने लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट ने आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्गों (ईडब्ल्यूएस) के उम्मीदवारों को नौकरियों व दाखिले में 10% आरक्षण देने के केंद्र के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर केरल हाईकोर्ट के समक्ष जारी कार्यवाही पर शुक्रवार को रोक लगा दी। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र के ईडब्ल्यूएस आरक्षण संबंधी फैसले पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था।