केवल माफी मांग सकती हूं: समलैंगिक भारतीय पार्टनर को धोखा देने को लेकर पाक इन्फ्लुएंसर
समलैंगिक भारतीय पार्टनर अंजलि चक्र से शादी टूटने को लेकर उनकी पाकिस्तानी पार्टनर सूफी मलिक ने इंस्टाग्राम पर कहा है, "शादी से कुछ हफ्तों पहले उन्हें धोखा देकर गलती की...उन्हें बहुत ज़्यादा ठेस पहुंचाई है।" सूफी ने कहा, "अपनी गलती स्वीकार करती हूं...अंजलि और अल्लाह से केवल माफी मांग सकती हूं।" गौरतलब है, दोनों इन्फ्लुएंसर अमेरिका में रहती हैं।