कैंसर ग्रस्त केट मिडलटन का पूर्व में मज़ाक उड़ाने के लिए अभिनेत्री ब्लेक लाइवली ने मांगी माफी
यूके के प्रिंस विलियम की पत्नी केट मिडलटन को कैंसर होने का खुलासा होेने के बाद अभिनेत्री ब्लेक लाइवली ने फैन्स से माफी मांगी है। ब्लेक ने इंस्टाग्राम स्टोरी में स्वीकार किया कि उन्होंने केट द्वारा फोटोशॉप कर शेयर की गई तस्वीर को लेकर उनका मज़ाक उड़ाया था। ब्लेक ने कहा, "मैं बहुत शर्मिंदा महसूस कर रही हूं...माफ कर दें।"