गीतकार जावेद अख्तर ने कैंसल कल्चर पर 'ईटाइम्स' से कहा है कि यह दौर भी गुज़र जाएगा। उन्होंने कहा, "अगर फिल्म अच्छी है...दर्शकों द्वारा सराहना की जाती है, तो यह (फिल्म) काम करेगी। अगर फिल्म अच्छी नहीं है...दर्शक इसे पसंद नहीं करते...तो यह काम नहीं करेगी।" गौरतलब है, फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा', 'रक्षा बंधन' को बॉयकॉट किया गया था।