कैप्टन अमरिंदर सिंह और सुखबीर सिंह बादल एक ही सिक्के के दो पहलू हैं: नवजोत सिंह सिद्धू
पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले राज्य कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा है कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और सुखबीर सिंह बादल एक सिक्के के दो पहलू हैं। उन्होंने कहा कि अमरिंदर सिंह या बादल को चुनना एक प्रतिगामी कदम होगा। बकौल सिद्धू, "बदलाव लाना है तो ये आदमी (सिद्धू) योजना के साथ आपके सामने है।"