कैप्टन अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी को मिला हॉकी स्टिक और बॉल चुनाव चिह्न
पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले चुनाव आयोग ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की नई पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस को हॉकी स्टिक और बॉल चुनाव चिह्न दिया है। इस मौके पर पार्टी ने ट्वीट किया, "यह बताते हुए खुशी हो रही है कि पार्टी को अपना चिह्न मिल गया है...अब केवल गोल करना बाकी है।"