कैसरगंज से कट सकता है बृजभूषण का टिकट, उनके बेटे को बीजेपी बना सकती है उम्मीदवार: खबर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर प्रदेश की कैसरगंज लोकसभा सीट से बीजेपी के मौजूदा सांसद बृजभूषण सिंह का पार्टी टिकट काट सकती है। बकौल रिपोर्ट्स, बीजेपी सिंह के छोटे बेटे व उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष करण भूषण सिंह को कैसरगंज से अपना उम्मीदवार बना सकती है। गौरतलब है, बृजभूषण पर महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।