कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा है, "कैसे एक 'बाबा' दूर से ही...₹300 करोड़ पूंजीकरण वाले एनएसई को चला रहा था?" बकौल सुरजेवाला, "क्या प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री बताएंगे कि 'बाबा' कहां है?" इससे पहले सेबी ने कहा था कि एनएसई की पूर्व एमडी चित्रा रामकृष्ण ने एक 'हिमालयी योगी' को एनएसई के बारे में गोपनीय जानकारी दी थी।