कैसे होता है बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव?

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर 18 फरवरी 2024 को पारित एक प्रस्ताव के अनुसार, पद खाली होने पर पार्टी का संसदीय बोर्ड अध्यक्ष की नियुक्ति कर सकेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव राष्ट्रीय परिषद और प्रदेश परिषद के सदस्य मिलकर करते हैं। अध्यक्ष पद का चुनाव पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा बनाए गए नियमों के मुताबिक होता है।