रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐक्ट्रेस नोरा फतेही के जीजा बॉबी ने स्वीकार किया है कि कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर ने उसे ₹65 लाख की बीएमडब्ल्यू गिफ्ट की थी। बकौल रिपोर्ट्स, दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने सुकेश की सहयोगी पिंकी ईरानी व बॉबी को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की थी। वहीं, ईओडब्ल्यू ने गुरुवार को नोरा से भी पूछताछ की थी।