कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े ₹200-करोड़ की कथित जबरन वसूली मामले में ऐक्ट्रेस नोरा फतेही से गुरुवार को दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) पूछताछ करेगी। ईओडब्ल्यू के स्पेशल सीपी ने कहा कि पिंकी ईरानी और नोरा को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी। गौरतलब है, ईओडब्ल्यू ने इस मामले में बुधवार को जैकलीन फर्नांडिस से 8-घंटे तक पूछताछ की।