कॉमेडियन व अभिनेत्री भारती सिंह ने यूट्यूब चैनल पर वीडियो शेयर कर अपने बेटे के निकनेम का खुलासा करते हुए कहा है, "बच्चा स्वस्थ है...हमने अपने बच्चे का नाम प्यार से गोला रखा है क्योंकि वह गोलू-मोलू है।" वीडियो में भारती को अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ नवजात को अस्पताल से घर लाते हुए देखा जा सकता है।