कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी का शो बेंगलुरु में फिर हुआ कैंसल
बेंगलुरु (कर्नाटक) पुलिस ने शनिवार को स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी के होने वाले कार्यक्रम ‘डोंगरी टू नोव्हेयर’ के आयोजन की अनुमति देने से फिर इनकार कर दिया। पुलिस ने बताया कि आयोजकों ने कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति नहीं ली थी। वहीं, हैदराबाद में आयोजित कार्यक्रम के खिलाफ प्रदर्शनकारी बीजेपी युवा मोर्चा के कई कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए हैं।