inshorts

कॉलेज में जिन बाइक वाले लड़कों पर नज़र थी उनमें से एक शक्ति कपूर थे: नीना गुप्ता

ऐक्ट्रेस नीना गुप्ता ने खुलासा किया है कि कॉलेज के दिनों में उनकी नज़रें जिन 2 बाइकर्स पर थीं उनमें से एक ऐक्टर शक्ति कपूर थे। उन्होंने अपनी आत्मकथा में लिखा है, "उन 2 लड़कों का इंतज़ार सभी लड़कियां करती थीं।" बकौल ऐक्ट्रेस, "दशकों बाद शक्ति से पता चला कि वह बाइक से वहां अपनी प्रेमिका को लेने आते थे।"