मुंबई (महाराष्ट्र) के एक कॉलेज के दीक्षांत समारोह में डिग्री लेने से पहले स्टेज पर शिक्षकों के आगे 'काला चश्मा' गाने का ट्रेंडिंग स्टेप करते एक छात्र का वीडियो वायरल हुआ है। माहिर मल्होत्रा नामक छात्र ने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर किया है। वीडियो पर एक यूज़र ने लिखा, "तुम आधिकारिक रूप से इस ट्रेंड में छा गए।"