कोई 10 मिनट में 4 किलोमीटर कैसे जाएगा, यह सेवा शुरू न की जाए: ज़ोमैटो से एमपी के मंत्री

ज़ोमैटो द्वारा 10 मिनट में फूड डिलीवरी सेवा शुरू करने के एलान पर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि यह कर्मचारियों की ज़िंदगी के साथ-साथ लोगों की जान से भी खिलवाड़ है। उन्होंने कहा, "कोई 10 मिनट में 4 किलोमीटर कैसे जाएगा...उन्हें हवा की तरह गाड़ी चलानी होगी।" बकौल मिश्रा, यह सेवा शुरू न हो।