inshorts

कोई अंतर्राष्ट्रीय संस्था चुनाव कराए, हारे तो राजनीति छोड़ देंगे: रामपुर उप-चुनाव पर आज़म

रामपुर लोकसभा सीट (उत्तर प्रदेश) पर हुए उप-चुनाव में सपा की हार पर सपा नेता आज़म खान ने कहा है कि बीजेपी ने सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रामपुर की जनता की जीत को हार में बदल दिया। उन्होंने कहा, "कोई अंतर्राष्ट्रीय संस्था आए...ईमानदारी से चुनाव कराए...अगर हार जाएंगे तो राजनीति का मैदान हमेशा के लिए छोड़ देंगे।"