inshorts

कोई कॉमेडी फिल्म नहीं, देश चलाना है: लुधियाना में चन्नी को लेकर अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को लुधियाना (पंजाब) में एक जनसभा में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को लेकर कहा, "कोई लचर सरकार पंजाब और भारत की सुरक्षा कर सकती है क्या?...कोई कॉमेडी फिल्म नहीं...देश चलाना है।" शाह ने आगे कहा, "जो आदमी देश के प्रधानमंत्री का रूट सुरक्षित नहीं रख सकता वो पंजाब को सुरक्षित रख सकता है क्या?"