कोई भी पद हमारे परिवार के बीच नहीं आ सकता: अमेठी से चुनाव लड़ने की इच्छा जता चुके वाड्रा

अमेठी (यूपी) से लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जता चुके कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने फेसबुक पर लिखा है, "राजनीति की कोई भी शक्ति और पद हमारे परिवार के बीच नहीं आ सकता।" उन्होंने लिखा, "मैं सदैव जनसेवा के माध्यम से लोगों की मदद करूंगा।" दरअसल, कांग्रेस ने अमेठी से केएल शर्मा को उम्मीदवार बनाया है।