कोई भी लड़की स्वेच्छा से हिजाब नहीं पहनती, मैं भगवा किसी पर नहीं थोपता: योगी आदित्यनाथ
कर्नाटक में जारी हिजाब विवाद के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'आज तक' को दिए इंटरव्यू में कहा है कि कोई भी लड़की स्वेच्छा से हिजाब नहीं पहनती। एक सवाल पर उन्होंने कहा, "मैं भगवा पहनता हूं...लेकिन उसको अपने कार्यालय में किसी पर थोपता नहीं हूं।" उन्होंने कहा, "किसी भी संस्था का अपना एक अनुशासन होना चाहिए।"