inshorts

कोर्ट की अवमानना से डरे नहीं, यहां बाघ मैं हूं: अधिकारियों से त्रिपुरा सीएम

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने राज्य सिविल सेवा के अधिकारियों से कहा है कि वे कोर्ट की अवमानना से डरे बगैर काम करें। बकौल देब, "अधिकारी कोर्ट की अवमानना ऐसे बोलते हैं जैसे कोई बाघ हो, यहां बाघ मैं हूं।" उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अगर कोर्ट की अवमानना में जेल जाना हुआ तो पहले वह खुद जाएंगे।