कोर्ट के आदेश के बाद कश्मीर पर दिए बयान को लेकर के. टी. जलील के खिलाफ मामला दर्ज
केरल के ज़िला कोर्ट द्वारा दिए आदेश के बाद जम्मू-कश्मीर व पाकिस्तान के कब्ज़े वाले कश्मीर (पीओके) पर दिए गए बयान के लिए सीपीआई(एम) के विधायक के. टी. जलील के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है। दरअसल, जलील ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि भारत के अधीन जम्मू-कश्मीर है जबकि पाकिस्तान के कब्ज़े वाला कश्मीर 'आज़ाद कश्मीर' है।