मुंबई की एक अदालत ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री और एनसीपी नेता अनिल देशमुख को कोर्ट के समक्ष 16 नवंबर से पहले पेश होने का आदेश दिया है। दरअसल, मनी लॉन्डरिंग के एक मामले में कई समन के बावजूद पेश नहीं होने पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने देशमुख के खिलाफ अदालत में याचिका दाखिल की थी।