कोर्ट ने शाहजहां शेख के भाई समेत 3 लोगों को 5 दिनों की सीबीआई हिरासत में भेजा
बशीरहाट (पश्चिम बंगाल) की कोर्ट ने ईडी टीम पर हुए हमले के मामले में टीएमसी से निलंबित शाहजहां शेख के भाई आलमगीर समेत 3 लोगों को 5 दिनों की सीबीआई हिरासत में भेजा है। आलमगीर के वकील ने बताया कि कोर्ट से 14 दिनों की पुलिस हिरासत की मांग की गई थी। गौरतलब है, तीनों शनिवार को गिरफ्तार हुए थे।