inshorts

कोर्ट में टिप्पणी करने में अत्यधिक विवेक का इस्तेमाल करें न्यायाधीश: राष्ट्रपति कोविंद

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर सबसे भरोसेमंद संस्था न्यायपालिका के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "न्यायाधीशों के लिए आवश्यक है कि...वे अदालतों में अपने बयानों में अत्यधिक विवेक का इस्तेमाल करें। अविवेकपूर्ण टिप्पणी...भले ही अच्छे इरादे से की गईं हो, लेकिन न्यायपालिका को नीचा दिखाने के लिए संदिग्ध व्याख्याओं को जगह देती है।"