कोलकाता निकाय चुनाव में टीएमसी ने 134 सीटें जीती, बीजेपी को मिली सिर्फ 3 सीटें
कोलकाता (पश्चिम बंगाल) नगर निगम की 144 सीटों पर हुए चुनाव में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने 134 सीटों पर, जबकि बीजेपी ने सिर्फ तीन सीटों पर जीत दर्ज की है। इसके अलावा कांग्रेस और सीपीएम को 2-2 सीटों पर जबकि तीन वॉर्डों में निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। गौरतलब है कि चुनाव में करीब 63% मतदान हुआ था।